उत्तर प्रदेश का नंबर - 1, हिंदी हेल्थ चैनल

Breaking

Post Top Ad

a#3

Chenopodium Anthelminticum Linnious - इस वनस्पति से प्राप्त रासायनिक पदार्थ विषेशतः Ascaridole बड़ी ही शक्तिशाली कृमिनाशक (Vermifuge) गुण रखते है।

पौधे का बैज्ञानिक नाम - इस पौधा का वैज्ञानिक या औषधीय नाम - Chenopodium Anthelminticum Linnious है।
Pic credit - Google/https://gl.wikipedia.org

विभिन्न भाषाओ में वनस्पति का प्रचलित नाम - इस पौधे को हिंदी और पंजाबी और उर्दू भाषा में बथुआ, संस्कृत में वास्तुकम, बंगला में बथुआ, मलयालम में काटू अयमोदकम, मराठी में चाकवत, तमिल में पारुपुक्कराई, कहते है।
Pic credit - Google/https://nl.wikipedia.org

वंश - यह पौधा Chenopodiaceae कुल का एक शाकीय पौधा है। इस कुल में इसकी 250 से अधिक प्रजातियां पायी जाती है भारत में इसकी 8 जातिया पायी जाती है।

निवास - यह भूमध्य क्षेत्रों का पौधा है, ब्रिटेन सहित यह सम्पूर्ण यूरोप और एशिया में पाया जाता है। भारत में यह सर्वत्र उपलब्ध है। विशेष रूप से यह बंगाल के सिलहट तथा दक्षिण भारत में पाया जाता है। इसकी कुछ जातीया बिहार, उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र, मध्य प्रदेश के साथ साथ हरियाणा और पंजाब में भी पायी जाती है। इन प्रदेशो की इस जाती के पौधों का शाक की तरह घरेलु व्यवहार किया जाता है।

पौधा विन्यास का वर्णन - यह सीधी खड़ी, बहुशाखीय, तथा 60 सेंटीमीटर से लेकर करीब दो मीटर तक ऊंची, सुगन्धित, ग्रंथिल, रोम युक्त, शाकीय बूटी है। इसके फूल छोटे छोटे और पत्र मंजरी में गुम्फित होते है। इसका सम्पूर्ण पौधा सुगन्धयुक्त होता है। इसके पौधे से कपूर जैसी गंध निकलती है। इसके बीज गोलाकार, चिपटे हुए गुर्दे की आकृत वाले होते है। प्रत्येक बीज एक पतले बीजकोश (Enuosperm) से ढके हुए होते है। विजो का व्यास लगभग 0.008 मिलीमीटर भूरे रंग के चमकदार होते है। बीजो का स्वाद तीखा होता है।

औषधीय कार्यो के लिए पौधा का उपयोगित भाग - औषधीय कार्यो के लिए सम्पूर्ण पौधा व्यवहार किया जाता है। पौधा का संग्रहण ग्रीष्म ऋतू में किया जाता है।

पौधा से प्राप्त रासायनिक यौगिक - इस पौधे में Chenopodium oil, Ascaridole, Enzymes, Mucilage,Saponin, Ferrum or Iron, Minirals Salts, Vitamin C, Magnisium, Faasfet, पाए जाते है। 

रासायनिक पदार्थो के गुण, धर्म और शारीरिक क्रियाएं - इस वनस्पति से प्राप्त रासायनिक पदार्थ विषेशतः Ascaridole बड़ी ही शक्तिशाली कृमिनाशक (Vermifuge) गुण रखते है। Chenopodium oil अनेक प्रकार के आंत परजीवियों (Parasites और Worms) के ऊपर घातक प्रभाव रखता है।

वनस्पति के व्यवहार का प्रचलित स्वरुप - औषधीय कार्यो के लिए इस वनस्पति का चूर्ण (Powder), इंफ्यूजन (Infusion), क्वाथ (Decoction), टिंक्चर (Tincture) के रूप में व्यवहार किया जाता है। 


"हर्ब हेल्थ टिप्स" हिंदी हेल्थ वे मीडिया से जुड़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। अगर आप भी किसी तरह के हेल्थ टिप्स को हमारे साथ शेयर करना चाहते है तो 

Sign up with Email

पर click कर अपना डिटेल भर कर submit करे।

ads

ads

Post Top Ad